लोकसभा चुनाव 2019 के परिणाम आने शुरू हो गए हैं। शुरुआती रुझानों में BJP बहुमत के आंकड़े के पार पहुंच गई है। बीजेपी इस वक्त 292 सीटों पर आगे चल रही है। इन 292 सीटों में देश की कई अहम सीटें शामिल हैं, जिनमें भोपाल लोकसभा सीट भी है।

12 बजे तक की गई मतगणना के मुताबिक, भोपाल से BJP उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय से आगे चल रही हैं। प्रज्ञा ठाकुर 197642 वोटों के साथ आगे हैं वहीं दिग्विजय सिंह 150055 वोटों के साथ प्रज्ञा को टक्कर देते नज़र आ रहें है। हालांकि इन आंकड़ों को देखते हुए साध्वी प्रज्ञा का संसद में पहुंचना लगभग तय हो गया है।

मोदीजी सच में आपने देश बदल दिया, गोडसे भक्त ‘प्रज्ञा ठाकुर’ को संसद तक पहुंचा दिया : संजय झा

ग़ौरतलब है कि प्रज्ञा ठाकुर मालेगांव ब्लास्ट केस में मुख्य आरोपी हैं। इस मामले में वह 9 साल जेल में रह चुकी हैं और फिलहाल ज़मानत पर बाहर हैं। आतंकवाद के केस में आरोपी साध्वी प्रज्ञा की लोकसभा चुनाव में संभावित जीत पर आरजेडी के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने कटाक्ष करते हुए प्रदानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी है।

मनोज झा ने ट्विटर के ज़रिए कहा, “प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, अमित शाह जी और भारतीय जनता पार्टी को जीत की असंख्य बधाई। देश लगता है सचमुच बदल सा गया है! बापू के कातिल गोडसे के लिये हमेशा से अंदरूनी स्नेह रखने वालों को अब संसद में उस विचारधारा का प्रतिनिधित्व करने वाला भी मिल गया। जय हिंद”।

बता दें कि हाल ही में चुनाव प्रचार के दौरान साध्वी प्रज्ञा ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे गोडसे को देशभक्त बता दिया था। साध्वी ने कहा था कि नाथूराम गोडसे देशभक्त थे, हैं और रहेंगे। हालांकि साध्वी के इस बयान पर पीएम मोदी ने आपत्ति जताते हुए कहा था कि वह इस बयान के लिए उन्हें दिल से माफ नहीं करेंगे। अब सवाल ये उठता है कि क्या पीएम मोदी अपने इस बयान के बाद भी साध्वी को संसद में अपनी पार्टी से पहुंचने देंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here