लोकसभा चुनाव नतीजे आने शुरू हो चुके है। कहने को तो 542 सीटों पर चुनाव हो रहें है मगर कुछ सीटें ऐसी है जिसपर सबकी नज़र बनी हुई है। इनमें से एक सीट है मध्यप्रदेश की भोपाल सीट।

जहां एग्जिट पोल जैसे नतीजे की उम्मीद की जाने लगी याने की बीजेपी उम्मीदवार प्रज्ञा ठाकुर और कांग्रेस उम्मीदवार में कड़ी टक्कर देखी जा रही है।

कांग्रेस प्रवक्ता संजय झा ने सोशल मीडिया पर लिखा- अगर साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर जिसने नाथूराम राम गोडसे को देशभक्त बताया वो जीत गई। तब मैं प्रधानमंत्री मोदी को बधाई देना चाहता हूँ की आपने सच में देश को बदल दिया। अद्भुत।

बीजेपी नेता प्रज्ञा ठाकुर 197642 वोटों के साथ आगे चल रही है वहीं कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह 150055 वोटों के साथ ठाकुर को टक्कर देते हुए नज़र आ रहें है। ये आकड़े अभी आखिरी नहीं है ये आखिरी वक़्त फेर बदल होता रहेगा।

बता दें कि प्रज्ञा ठाकुर मालेगाँव ब्लास्ट केस में मुख्य आरोपी रही है। जिसके बाद उन्हें बिगड़े स्वास्थ के हालत पर बेल दी गई थी। अब देखना ये है की आखिर में जीत किसीकी होती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here