भारतीय जनता पार्टी का नारा ‘आएगा तो मोदी ही’ पर सपा अध्यक्ष अखलेश यादव ने आज जबरदस्त हमला करते हुए कहा कि, “चार चरण के बाद, अब दुबारा नहीं बनेगी सरकार, इस बार मोदी ने खो दी दिल्ली सरकार।” अखिलेश यादव ने यूपी के बाँदा में एक बड़ी रैली को संबोधित करते हुए ये बातें कही।

 उन्होंने कहा कि, इस बार बीजेपी वाले फिर से वही घिसा-पिटा नारा लेकर आए हैं। लेकिन इस बार मुझे किसानों नौजवानों पर भरोसा है। अखिलेश ने जनता से पहले पीएम मोदी और भाजपा से 2014 का हिसाब मांगने को कहा। उन्होंने कहा कि, पांच साल बीत जाने के बाद मोदी सरकार ने बाँदा और बुंदेलखंड को क्या दिया ये उसका भी हिसाब-किताब करने का चुनाव है।

 

बीजेपी वरिष्ठ नेता उमा भारती पर हमला करते हुए अखिलेश ने कहा कि, मोदी सरकार ने गंगा साफ़ करने के लिए मंत्रालय बनाया था। गंगा सफाई मंत्रालय उमा भारती को दिया था। लेकिन जिनको मंत्रालय दिया था बीजेपी ने उनका ही टिकट साफ़ कर दिया। गंगा साफ़ नहीं हुई लेकिन उमा भारती का टिकट साफ़ हो गया। बता दें कि 2014 में उमा भारती झांसी से बीजेपी की सांसद बनी थीं।

पांचवे चरण में बाँदा चित्रकूट में चुनाव होने वाले हैं। जिसके लिए 6 मई को वोट डाले जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here