alka lamba
Alka Lamba

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के बुरे दिन थमने का नाम ही नहीं ले रहे। 2014 के बाद लगातार कई राज्यों में सरकार बनाने वाली भारतीय जनता पार्टी (BJP) को पिछले एक साल में कई राज्यों में हार का सामना करना पड़ा है। अब उसके हाथ से झारखंड भी लगभग निकल गया है।

शाम तक आए रुझानों के मुताबित, झारखंड में बीजेपी की हार लगभग तय हो गई है। 81 सीटों वाली सूबे की विधानसभा में बीजेपी महज़ 25 सीटों पर सिमटती दिखाई दे रही है। 2018 में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान जैसे महत्वपूर्ण राज्य गंवाने के बाद 2019 में बीजेपी के हाथ से महाराष्ट्र और झारखंड भी निकल गए हैं।

झारखंड : हेमंत सोरेन बोले- मैं इस जीत के लिए लालू यादव और सोनिया गांधी को धन्यवाद देता हूं

2014 में लोकसभा चुनाव के बाद बीजेपी ने हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड के विधानसभा चुनाव जीते थे। लेकिन 2019 आते-आते पार्टी मुश्किल से हरियाणा में ही अपनी सत्ता बचा पाई है| 2017 के आखिर तक जो बीजेपी देश के 71 फीसदी हिस्से पर काबिज़ थी, वह 2019 के अंत तक 35 फीसदी हिस्से पर ही सिमट गई है।

2014 से मोदी लहर में अपनी जीत का सफर शुरु करने वाली बीजेपी 2018 तक 7 राज्यों से बढ़कर 19 राज्यों तक पहुंच गई थी। लेकिन अब भारत के नक्शे में बीजेपी का झंडा कुछ ही राज्यों में नज़र आता है।

देशभर में बीजेपी के इस तरह सिकुड़ने पर कांग्रेस नेता अलका लांबा ने तीखी टिप्पणी की है। उन्होंने ट्विटर पर भारत का वो नक्शा शेयर किया है, जिसमें बीजेपी शासित राज्यों को भगवा रंग से अंकित किया गया है। बता दें कि बीजेपी के झंडे का रंग भगवा है। जो कि हिंदुत्व का प्रतीक माना जाता है।

झारखंड में हार पर बोले BJP प्रवक्ता- हम यह पता लगाएंगे कि EVM ठीक काम कर रहे हैं या नहीं

उन्होंने इसे शेयर करते हुए लिखा, “जल्द ही एक बार फिर से देश में संघ का भगवा नहीं भारत का तिरंगा लहराएगा। सब मिलकर बोलो- भारत माता की जय”।

2014 से 2018 तक बीजेपी की जीत का सफ़र:

2014 में बीजेपी के पास 7 राज्य थे, फिर 2015 में 9 राज्य जीत लिए। 2016 में ये बढ़कर 11 राज्य हो गए, 2017 में ये बढ़कर 14 हो गए। पिछले साल यानी 2018 में भाजपानीत गठबंधन के पास 19 राज्य थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here