
राजस्थान में कांग्रेस के अच्छे प्रदर्शन पर अशोक गहलोत ने भाजपा की जमकर आलोचना की है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस मुक्त भारत की बात करने वाले खुद मुक्त हो जाएंगे।
राजस्थान में मतगणना के बीच कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने मीडिया से कहा कि भाजपा ने लगातार मुद्दों से भटकाने वाली राजनीति की है।
Result 2018: इन नतीजों के बाद योगी आदित्यनाथ का भी ज़िक्र होना चाहिए, उनका अली-बजरंगबली फेल हो गया
अच्छे दिन नहीं आएं हैं और 2 करोड़ नौकरियां भी मोदी सरकार द्वारा नहीं दी गई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कांग्रेस मुक्त सपना कभी पूरा नहीं हो सकता है।
कांग्रेस 76 साल पुरानी पार्टी है। इस समय राजस्थान में कांग्रेस पार्टी बहुमत की ओर जाती दिख रही है।
15 साल बाद छत्तीसगढ़ में ढहा बीजेपी का किला! भारी बहुमत के साथ कांग्रेस बना रही है सरकार
राज्य की 199 सीटों में से कांग्रेस पार्टी 95 सीटों पर आगे है। साथ ही बीजेपी राजस्थान में 81 सीटों पर ही आगे है।