निर्वाचन आयोग ने 5 राज्यों (उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर) के विधानसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही देश के सबसे राज्य उत्तर प्रदेश में लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व की शुरूआत हो चुकी है।

मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया है कि 403 सीटों वाले उत्तर प्रदेश में सात चरणों में चुनाव कराए जाएंगे। मतदान 10 फरवरी से 7 मार्च तक चलेगा। मतगणना की तारीख 10 मार्च तय की गई है।

जानिए किस चरण में कहाँ होगा मतदान

10 फरवरी पहला चरण: शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, गौतमबुद्धनगर, मथुरा, आगरा

up election 2022

14 फरवरी दूसरा चरणः सहारनपुर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, बदायूं, बरेली, शाहजहांपुर

up election 2022

20 फरवरी तीसरा चरणः हाथरस, कासगंज, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा, औरेया, कानपुर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर

up election 2022

23 फरवरी चौथा चरणः पीलीभीत, खीरी, सीतापुर, हरदोई, लखनऊ, उन्नाव, रायबरेली, फतेहपुर, बांदा

up election 2022

27 फरवरी पांचवां चरणः श्रावस्ती, बहराइच, गोंडा, बाराबंकी, अयोध्या, अमेठी, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, कौशांबी, प्रयागराज, चित्रकूट

up election 2022

3 मार्च छठा चरणः बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संत कबीरनगर, अंबेडकर नगर, महाराजगंज, कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया, बलिया

up election 2022

7 मार्च सातवां चरणः आजमगढ़, मऊ, जौनपुर, गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली, मिर्जापुर, सोनभद्र

up election 2022

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here