Manoj Tiwari
Manoj Tiwari

भाजपा ने दिल्ली के सभी विधानसभा क्षेत्रों में ‘नमो अगेन’ नारे के साथ विजय संकल्प बाइक रैली निकाली। रैली की अगुवाई दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी ने की। इस दौरान मनोज तिवारी ने सेना की वर्दी पहनकर बाइक चलाई।

पुलवामा हमले के बाद देश में बने सेना के लिए माहौल का फायदा बीजेपी ने यहाँ खूब उठाया। मनोज तिवारी का सेना की वर्दी वाली शर्ट पहनना भी इसी को दर्शाता है। वहीं, बीजेपी कार्यकर्ताओं की बाइक पर विंग कमांडर अभिनन्दन की फोटो और तिरंगा लगा हुआ था।

भाजपा पर सेना के काम का फायदा उठकर उसे राजनीतिक मुद्दा बनाने के आरोप लग रहे हैं। इसी बीच स्वराज इंडिया के उपाध्यक्ष अनुपम ने ट्वीट करके भाजपा पर करारा हमला किया है।

सेना के नाम पर वोट मांगने वाली मोदी सरकार के ख़िलाफ़ उतरे अर्द्ध सैनिक, बोले- 2019 में सबक सिखाएंगे

उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि, “वोट के लिए ये राम बेचते हैं, तो कभी सेना का काम बेचते हैं। इन बहुरूपियों से सावधान, ये अपना धरम ईमान बेचते हैं।”

बता दें कि मनोज तिवारी की अगुवाई में निकली गई इस बाइक रैली में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरेआम ट्रैफिक नियमों की धज्जियाँ उड़ाई। किसी भी कार्यकर्ता ने हेलमेट नहीं पहना था और रेड लाइट का पालन नहीं किया।

इस मौक पर केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन और विजय गोयल भी मौजूद थे। रैली का नाम भले भी नमो अगेन था लेकिन इसके पीछे पुलवामा हमला और विंग कमांडर अभिन्दन थे। सभी भाजपा नेताओं के मुँह पर इन्हीं का नाम था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here