भारतीय जनता पार्टी के नेताओं पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को मुर्दाबाद कहने का बड़ा दबाव रहता है। अक्सर विपक्षी दल भाजपा नेताओं से गोडसे मुर्दाबाद सुनने के लिए आतुर रहते हैं।

टीवी चैनलों की डिबेट से लेकर आम जनता के बीच में यह सवाल काफी चर्चित रहता है।

आज भी कांग्रेस की प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने एक निजी चैनल के मंच पर भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया पर बार-बार दबाव डाला।

एंकर भी भाजपा प्रवक्ता से कहने गए। जिसके बाद गौरव भाटिया ने कह दिया जिसको कांग्रेस की प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने एतिहासिक करार दिया।

भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि, गोडसे मुर्दाबाद था, है और आगे भी रहेगा लेकिन कांग्रेस ने मध्यप्रदेश में गोडसे को मानने वाले को शामिल करा लिया।

जिसपर कांग्रेस की प्रवक्ता सुप्रिया बोलीं कि, भाजपा ने तो गोडसे को मानने वाली प्रज्ञा ठाकुर को सांसद बना रखा है।

भाजपा प्रवक्ता के गोडसे मुर्दाबाद बोलने पर सोशल मीडिया पर काफी चर्चाएं शुरू हो गईं।

यूजर ने कमेंट करना शुरू कर दिया है। यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवासन ने लिखा कि, चलिए BJP ने भी आधिकारिक तौर पर माना।

सुप्रिया ने ट्वीट करके लिखा कि, भाजपाईयों के मुँह से ‘गोडसे मुर्दाबाद’ कहलवाने का सुकून ही कुछ और है!

आपको बता दें कि, देशभर में ऐसे कई संगठन है जो खुलेआम गोडसे की पूजा करते हैं। उसका मंदिर बनाने की बात करते हैं। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बारे में अपशब्द बोलते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here