anurag kashyap
Anurag Kashyap

नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर फिल्ममेकर अनुराग कश्यप लगातार मुखर हैं और इस कानून की आलोचना कर रहे हैं। मगर कश्यप को नागरिकता कानून और सरकार की आलोचना करने पर मोदी सरकार ने उनके खिलाफ सीबीआई जांच बैठा दी है।

अनुराग कश्यप के खिलाफ सीबीआई ने राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (NFDC) में वित्तीय गबन और मानदंडों के उल्लंघन के आरोपों की प्रारंभिक जांच शुरू की है। जिसमें आरोप शामिल हैं कि निगम ने फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप और अन्य फिल्म निर्देशकों को अतिरिक्त और अनुचित भुगतान किया। यह कदम सूचना और प्रसारण मंत्रालय की शिकायत पर आया है।

अगर संविधान के लिए लड़ना ग़द्दारी है तो मेरी ग़द्दारी तुम्हारी मोदी-भक्ति से बड़ी देशभक्ति है : अनुराग कश्यप

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने 23 अक्टूबर को एक पत्र में निदेशक (वित्त) एनएफडीसी को संबोधित करते हुए कहा था कि निगम के अज्ञात अधिकारियों, सन टीवी, यूएफओ मूवीज, अनुराग कश्यप फिल्म्स के खिलाफ प्रारंभिक जांच शुरू की गई थी। सीबीआई ने NFDC ने जाँच के लिए दस्तावेजों की जल्द जाँच करने को कहा है।

बता दें कि, अनुराग कश्यप ने पिछले दिनों मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि, नया जुमला है कि हर कोई जो CAA का विरोध कर रहा है वो ग़द्दार है। देशद्रोही वो नहीं है जो सड़क पर हैं, देशद्रोही वो हैं जो सत्ता में हैं।

देशद्रोही सड़क पर नहीं सत्ता में हैं, देशभक्ति भाजपा को साबित करनी है, हमें नहीं : अनुराग कश्यप

देश हमारे लोगों से और संविधान से है, सत्ताधारियों से नहीं। देश तब भी था जब मोदी/शाह नहीं थे और आगे भी रहेगा। लेकिन ये भाजपा का देशद्रोह अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। देशभक्ति भाजपा को साबित करनी है, हमें नहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here