कर्नाटक हिजबा विवाद अब तिरंगा बनाम भगवा बन गया है। कर्नाटक के शिमोगा स्थित एक शैक्षिक संस्थान का वीडियो सामने आया है, जिसमें एक लड़का तिरंगे की जगह भगवा झंडा लगाता नजर आ रहा है। कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार का आरोप है कि छात्रों ने तिरंगा हटाकर भगवा झंडा लहराया है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का झंडे के पोल पर चढ़ा हुआ है। वहीं नीचे कई अन्य भगवाधारी लड़के खड़े हैं, जिन्हें छात्र बताया जा रहा है। पोल पर भगवा झंडा लगने के बाद भगवाधारी छात्र खुशी से चिल्लाते दिख रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस घटना से पहले सुबह-सुबह शिमोगा में पत्थरबाजी भी हुई थी, जिसके बाद क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दिया गया था। बावजूद इसके भगवाधारी छात्रों के झुंड को उत्पात माचाते देखा जा सकता है।

आज ही कर्नाटक से एक और वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ भगवाधारी लड़कों को हिजाब पहने लड़की के सामने जय श्री राम के नारे लगाते देखा जा सकता है। इसके जवाब में लड़की भी ‘अल्लाहू अकबर’ कहती नजर आ रही है। यह वीडियो कर्नाटक के एक कॉलेज से सामने का बताया जा रहा है।

बता दें कि कर्नाटक में कई स्कूल-कॉलेज में हिजाब को लेकर बवाल चल रहा है। एक तरफ मुस्लिम छात्राएं स्कूल-कॉलेज में हिजाब पहन अपना विरोध दर्ज करवा रही हैं तो वहीं दूसरी तरफ कई छात्र भगवा स्कार्फ पहन अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं। मामला हाई कोर्ट तक पहुंच गया है, जिसपर आज ही सुनवाई हो रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here