मध्यप्रदेश में हुई किसानों की कर्ज माफ़ी पर अब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रतिक्रिया दी है।

राहुल ने सोशल मीडिया पर लिखा, मध्‍य प्रदेश के सीएम ने किसानों का कर्ज माफ कर दिया है। एक राज्य में यह हो चुका है, दो और राज्य बाक़ी हैं।

कांग्रेस ने निभाया अपना सबसे बड़ा वादा, कुर्सी संभालते ही ‘कमलनाथ’ ने किसानों के कर्ज किये माफ़

राहुल का ये बयान तब आया जब कमलनाथ ने शपथ लेने एक घंटे के बाद किसानों की कर्ज माफ़ी की है जिसमें करीब 40 लाख किसानों को राहत होगी।

दरअसल कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा चुनावों के प्रचार में किसानों की कर्जमाफ़ी की बात बड़े ही जोर शोर से उठाई थी।

यही वजह है कि आज जब नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री कमलनाथ मुख्यमंत्री दफ्तर पहुंचे तो उन्होंने किसान कर्जमाफ़ी से जुड़े फाइलों को दस्‍तखत किए।

कमलनाथ ने 1 घंटे में ही किसानों का कर्ज माफ कर दिया मगर मोदी ने 5 साल में एक भी ‘वादा’ नहीं पूरा किया : आचार्य प्रमोद

बता दें कि कांग्रेस ने अपने ‘वचन पत्र’ में भी कहा था कि सरकार बनने के 11 दिनों में किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। मध्‍य प्रदेश में किसानों की कर्ज माफी काफी मुद्दा है।

चुनावों से पहले कांग्रेस ने कर्ज माफी का वादा कर बीजेपी को बैकफुट पर कर दिया था। अब कांग्रेस की तैयारी छत्तीसगढ़ और राजस्थान की है जहां किसनों की अपनी सरकार से उम्मीदें बहुत है।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here