आज मध्यप्रदेश में कांग्रेस ने अपने वादे को पूरा करते हुए 40 लाख किसानों की कर्ज माफ़ी की तरफ पहला कदम बढ़ा दिया है।
मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कुर्सी संभालते ही किसानों की कर्जमाफी की फाइल पर साइन किया। कांग्रेस के इस कदम से हर किसान को दो लाख रुपये के कर्ज माफ़ होंगें।
दरअसल कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा चुनावों के प्रचार में किसानों की कर्जमाफ़ी की बात बड़े ही जोर शोर से उठाई थी। यही वजह है कि आज जब नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री कमलनाथ मुख्यमंत्री दफ्तर पहुंचे तो उन्होंने किसान कर्जमाफ़ी से जुड़े फाइलों को दस्तखत किए।
मध्य प्रदेश के ‘नायक’ बने कमलनाथ! 3 बजे शपथ ली और 4 बजे किसानों का कर्ज किया माफ़
इसपर कांग्रेस समर्थंक और विधानसभा चुनावों में स्टार प्रचारक की भूमिका में रहे आचार्य प्रमोद ने सोशल मीडिया पर लिखा,
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री की “शपथ” लेते ही, सिर्फ़ एक “घण्टे” के अंदर किसानों का “क़र्ज़ा” माँफ। एक तुम हो जो “5” साल में, एक भी “वादा” पूरा नहीं कर पाये।
बता दें कि कांग्रेस ने अपने ‘वचन पत्र’ में भी कहा था कि सरकार बनने के 11 दिनों में किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। मध्य प्रदेश में किसानों की कर्ज माफी काफी बड़ा मुद्दा है।
चुनावों से पहले कांग्रेस ने कर्जमाफी का वादा करके बीजेपी को बैकफुट पर कर दिया था। खबरों के अनुसार, राज्य में किसानों ने कांग्रेस के वादे के बाद लोन चुकाना बंद कर दिया था।