मध्यप्रदेश में किसानों के लिए आज राहत की ख़बर आई है। कांग्रेस ने अपने वादे को पूरा करते हुए 40 लाख किसानों की कर्जमाफ़ी की तरफ पहला कदम बढ़ा दिया है।

कुर्सी संभालते ही कमलनाथ ने किसानों की कर्जमाफी की फाइल पर साइन किया। इस कर्जमाफी से मौजूदा और डिफाल्टर किसानों को भी फायदा होगा।

दरअसल कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा चुनावों के प्रचार में किसानों कर्जमाफ़ी की बात बड़े ही जोर-शोर से उठाई थी।

यही वजह है कि आज जब नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री कमलनाथ मुख्यमंत्री दफ्तर पहुंचे तो उन्होंने किसान कर्जमाफ़ी से जुड़े फाइलों को दस्‍तखत किए। जिससे दो लाख तक के कर्ज वाले किसानों को फायदा होगा।

पंजाब सरकार ने किसानों के कर्ज़ किए माफ़, कांग्रेस बोली- हम जो कहते हैं वो करते हैं, BJP की तरह जुमले नहीं बरसाते

इसके साथ ही ये भी ख़बर आ रही है मुख्यमंत्री कमलनाथ बेरोजगारों को महंगाई भत्ता देने का ऐलान भी जल्‍द ही कर सकते हैं। इसको लेकर एक ड्राफ्ट तैयार हो चुका है।

अब देखना ये है कि कांग्रेस ने अपने वचन पत्र में भी जो कहा था कि सरकार बनने के 11 दिनों में किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा ये वादा ज़मीन तक कितना पहुँच पाता है।

छत्तीसगढ़ के किसानों के आए अच्छे दिन ! अधिकारी ने लिखा- 10 दिन में माफ़ हों किसानों के कर्ज

फ़िलहाल कांग्रेस ने अपने वादे को पूरा करने की ओर पहला कदम तो बढ़ा दिया है। अब देखना ये है कि मध्यप्रदेश में किसानों के अच्छे दिन लौटते हैं या वो फिर से बदहाली और अपनी फसल के उचित दाम लिए सड़कों पर विरोध प्रदर्शन करते नज़र आएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here