shaheen bagh
Shaheen Bagh

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ शाहीन बाग़ में पिछले कई दिनों से विरोध प्रदर्शन चल रहा है। इस प्रदर्शन में हजारों महिलाएं और उनके बच्चे शामिल हो रहे हैं।

बुधवार को शाहीन बाग़ में एक अजीब वाकया देखने को मिला जब ट्विटर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा फॉलो किये जाने वाली गुंजा कपूर नाम की लड़की बुर्का पहनकर धरनास्थल पर पहुंची। जिसको वहां की महिलाओं ने पकड़ लिया। गुंजा शाहीन बाग़ विरोध प्रदर्शन का स्टिंग करने आई थी। लेकिन शक के घेरे में आने पर उसे दबोच लिया गया।

ट्विटर पर गूंजा कपूर की त्रिपुरा के मुख्यमंत्री विप्लब देब और भाजपा नेता तेजिंदरपाल सिंह बग्गा के साथ एक पुरानी फोटो वायरल हो रही है। इससे कयास लगाए जा रहे हैं कि धरना प्रदर्शन को बदनाम करने के लिए यह हिन्दू युवती गूंजा कपूर बुर्का धारण करके धरनास्थल पहुंची थी। बाद में दिल्ली पुलिस उसको पकड़कर थाने ले गई। गूंजा कपूर को भाजपा समर्थक भी बताया जा रहा है।

नक़ाब पहनकर शाहीन बाग़ पहुंची मोदी समर्थक गुंजा कपूर, क्या कोई बड़ी घटना की थी साज़िश?

बता दें कि शाहीनबाग़ इस वक़्त दिल्ली चुनाव का केंद्र बना हुआ है। तमाम चुनावी सर्वेक्षणों में आम आदमी पार्टी से बहुत पीछे चल रही बीजेपी इस मुद्दे को भुनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही। वह लगातार अपनी हर रैली में शाहीन बाग़ का राग अलाप रही है। ऐसे में माना जा रहा है कि बीजेपी शाहीन बाग़ को बदनाम करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। गुंजा द्वारा शाहीन बाग़ में वीडियो शूट करने को भी इसी संदर्भ में देखा जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here