kanhaiya kumar
Kanhaiya Kumar

आज 30 जनवरी के दिन ही महात्मा गांधी की हत्या नाथूराम गोडसे नाम के एक सिरफिरे ने की थी। इसी शर्मनाक घटना को याद करते हुए गांधी स्मृति राजघाट के लिए जामिया के सैकड़ों छात्र निकले हुए थे।

जामिया के ठीक आगे ही एक व्यक्ति हाथों में पिस्टल लहराता हुआ छात्रों के सामने आ गया और युवक ना सिर्फ पिस्टल लहरा रहा था बल्कि दिल्ली पुलिस जिंदाबाद के नारे भी लगा रहा था।

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दिल्ली पुलिस मूकदर्शक बनकर खड़ी थी और ये उन्मादी युवक वहां पर मौजूद लोगों को भयभीत कर रहा था। जब इस युवक ने जमकर आतंक मचा लिया तो महज दिखावे के लिए उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

क्रोनोलॉजी समझिए- कल BJP मंत्री ने गोली मारने को कहा, आज ये आतंकी गोली चलाने आ गया : पत्रकार

अब जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने इस घटना को महात्मा गांधी की हत्या से जोड़ते हुए ट्विटर पर लिखा- देखिए इन तस्वीरो को। नफरत में अंधा होकर आजाद भारत के पहले आतंकवादी नाथूराम गोडसे ने 72 साल पहले इसी तरह गांधीजी की हत्या कर दी थी क्योंकि उसे लगता था कि बापू ‘देश के गद्दार’ हैं। आज राम का नाम लेकर सत्ता में आए लोग नाथूराम का देश बना रहे हैं। जागिए, इससे पहले कि पूरा देश बर्बाद हो जाए। 

सवाल उठता है कि जब छात्रों की रैली द्वारा आयोजित शांति मार्च उधर से गुजर रहा था तो कोई युवक वहां पर पिस्टल लेकर कैसे आ गया ? जो दिल्ली पुलिस छात्र-छात्राओं पर लगातार निगरानी रखी हुई है वो बाहरी लोगों खतरों से सुरक्षा में इतनी भारी चूक कैसे कर सकती है ?

मोदीराज में फिर लौटा ‘गोडसे’! दिल्ली पुलिस के सामने जामिया छात्र को मारी गोली, बोला- ये लो आज़ादी

जब ये युवक सबके सामने पिस्टल लहराने लगा तब भी पुलिस ने तत्परता क्यों नहीं दिखाई और उसे क्यों नहीं दबोचा? वीडियो में बिल्कुल साफ देखा जा सकता है कैसे ये युवक पिस्टल लहरा रहा है, दिल्ली पुलिस जिंदाबाद के नारे लगा रहा है और छात्र-छात्राओं पर फायरिंग कर रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here