समाजवादी पार्टी के लिए जो ज़मीन मुलायम सिंह यादव ने तैयार की थी पार्टी अब अखिलेश यादव की अध्यक्षता में उसे बरकरार रखने में पिछड़ती हुई दिखाई दे रही है, ये कहना है समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का।

मुलायम सिंह समय-समय पर अपने बेटे और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को नसीहत देते रहते हैं। उन्होंने एक बार फिर अखिलेश यादव को नसीहत दी है।

दरअसल, नए साल के मौके पर मुलायम सिंह यादव सपा मुख्यालय पहुंचे और वहां कार्यकर्ताओं के बीच पहुँचकर सभी को सम्बोधित करते हुए कहा कि, “सभी चुनाव की तैयारी में और मेहनत करें। साथ ही कहा अखिलेश के कंधे पर बड़ी जिम्मेदारी है, अखिलेश यादव ठीक से जिम्मेदारी नहीं निभा पा रहे हैं। उसे ठीक से निभाएं।”

1993 में मुलायम-कांशीराम ने बीजेपी को रोका था, अब 2019 में अखिलेश और मायावती बीजेपी को खत्म कर देंगे: सुनील सिंह यादव

मुलायम सिंह ने उत्तर प्रदेश में बीजेपी को बड़ा प्रतिद्वंदी मानते हुए कहा कि, इसीलिए समाजवादी पार्टी को चुनाव जीतने के लिए और तैयारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा बीजेपी ने अधिक तैयारी की है।

उन्होंने पार्टी में महिलाओं भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया और कहा, महिलाओं को अधिक जिम्मेदारी दी जानी चाहिए। एक महिला के जुड़ने से पूरा परिवार जुड़ता है।

बता दें कि मुलायम सिंह के सपा अध्यक्ष पद से हटते ही पार्टी का ग्राफ नीचे गिरा है। 2012 में उनकी अध्यक्षता में सपा ने यूपी में 224 सीटों पर बंपर जीत हासिल की थी जिसके बाद अखिलेश यादव को यूपी की कमान मिली थी।

UP को दंगे से सिर्फ माया और अखिलेश बचा सकते हैं क्योंकि प्रदेश और देश की सत्ता में खुद दंगाई बैठे हैं

लेकिन 2017 के विधानसभा चुनावों में प्रदेश में सरकार रहने के बावजूद सपा मात्र 47 सीटों पर सिमटकर रह गई। इसीलिए मुलायम की चिंता आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए है।

हालाँकि इस दौरान मुलायन सिंह ने कहा कि, “वो खुद भी पार्टी को मजबूत करने के लिए पार्टी के कार्यक्रमों में हिस्सा लेने जाएंगे। कार्यकर्ता जहाँ भी कार्यक्रम बनाएंगे, वह वहां पहुंचेंगे।”

मुलायम सिंह ने दावा किया कि अगर सपा को अपने वोट भी पड़ गए तो पार्टी की जीत पक्की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here