मालेगांव बम धमाके की आरोपी और भोपाल से बीजेपी उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट लिखने के मामले में एक होम्योपैथिक डॉक्टर को गिरफ्तार किया गया है।

ये गिरफ्तारी मुंबई पुलिस ने एक स्थानीय बीजेपी नेता रविंद्र तिवारी की शिकायत पर की है। आरोपी के खिलाफ़ 295A को तहत मामला दर्ज किया गया है। ये धार्मिक भावनाएं भड़काने के मामलों में लगाई जाने वाली धारा है। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम डॉक्टर सुनील कुमार निषाद है।

निषाद पर आरोप है कि उन्होंने फेसबुक पर रामायण, हिंदू और ब्राह्मण विरोधी, साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को लेकर एक विवादित पोस्ट लिखी थी।

BJP की प्रज्ञा ठाकुर चुनाव लड़ सकती है लेकिन मैं नहीं, क्योंकि मैं देशभक्त हूं और वो देशद्रोही : हार्दिक

बीजेपी नेता की शिकायत के बाद पुलिस निषाद की तलाश कर रही थी। इस बीच निषाद ने मामले में गिरफ्तारी से बचने के लिए अंग्रिम जमानत आवेदन दायर करने के लिए बुधवार को मुंबई सेशन कोर्ट पहुंचा था।

निषाद आवेदन दायर करने के बाद अपने वकील के साथ कोर्ट के बाहर आया। तभी मुंबई पुलिस ने उसे अदालत परिसर से ही गिरफ्तार कर लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here