
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश में चुनावों के दौरान इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) से कथित छेड़छाड़ की ख़बरों को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने तंज़ कसते हुए कहा कि मोदी राज में EVM में रहस्यमयी शक्तियां आ गई हैं।
राहुल गांधी ने ट्विटर के ज़रिए कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं से तेलंगाना और राजस्थान में हुए चुनाव के बाद सतर्क रहने की अपील करते हुए लिखा,
MP चुनावः EVM के साथ BJP नेता के होटल में पकड़े गए पोलिंग अधिकारी
‘‘मध्य प्रदेश में मतदान के बाद ईवीएम ने अजीबो-गरीब ढंग से व्यवहार किया: कुछ ने बस चुरा ली और दो दिन के लिए गायब हो गईं। कुछ मशीनें होटल में ड्रिंक करते पाईं गई। मोदी के भारत में ईवीएम में रहस्यमयी शक्तियां आ गई हैं। सतर्क रहिए।’’
Congress party workers, it’s time to be vigilant.
In MP, EVMs behaved strangely after polling:
Some stole a school bus and vanished for 2 days. Others slipped away & were found drinking in a hotel.
In Modi’s India, the EVMs have mysterious powers.
Stay alert! pic.twitter.com/dhNeraAfxa
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) December 7, 2018
बता दें कि मध्य प्रदेश में हुए चुनाव के बाद से लगातार EVM के साथ छेड़छाड़ की कोशिशों की ख़बरें आ रही हैं। राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में जिन मामलों का ज़िक्र किया है, उनमें एक तो सागर का मामला है,
जहां खुरई निर्वाचन क्षेत्र में रिज़र्व में रखी गई EVM को करीब 48 घंटे बाद स्ट्रांग रूम तक पहुंचाया गया था। आरोप लगा था कि इस दौरान EVM से छेड़छाड़ की कोशिश की गई।
4 साल से विपक्ष ‘उपचुनाव’ जीत रहा है ताकि EVM पर भरोसा बना रहे और 2019 में BJP जीत सके : दिलीप मंडल
वहीं दूसरा मामला शुजालपुर का है, जहां बीजेपी नेता के होटल में चुनाव अधिकारियों के साथ EVM पाई गईं थीं। इसके बाद भी EVM के साथ छेड़छाड़ की कोशिशों के आरोप लगे थे।
कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने ट्वीट में सिर्फ दो ही घटनाओं का ज़िक्र किया है, जबकि मध्य प्रदेश चुनाव के बाद कई जगह से स्ट्रांग रूम के सीसीटीवी कैमरे ख़राब होने की ख़बरें भी आई थीं। जिसके बाद EVM की सुरक्षा को लेकर सवाल उठे थे।