प्रियंका गांधी की सक्रिय राजनीति में एंट्री के बाद से ही प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है। जहां कांग्रेस उनकी एंट्री को बीजेपी के लिए कड़ी चुनौती बता रही है, वहीं भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) इसको वंशवाद का नाम दे रही है।

अब इसपर लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, “वह (प्रियंका गांधी वाड्रा) एक अच्छी महिला है और राहुल जी ने यह स्वीकार कर लिया है कि वे अकेले राजनीति नहीं कर सकते हैं और इसीलिए वे प्रियंका की मदद ले रहे हैं। यह अच्छी चीज है।”

सुमित्रा महाजन का यह बयान काफी हैरान करने वाला है। वह लोकसभा की स्पीकर हैं, ऐसे में उनसे निष्पक्ष रहने की उम्मीद की जाती है, लेकिन उनके इस बयान में निष्पक्षता कहीं भी नज़र नहीं आती। उन्होंने बीजेपी नेताओं की तर्ज़ पर ही राहुल गांधी पर हमला करते हुए उन्हें नाकाम बताया है।

राफेल पर बोलना चाह रहे थे आडवाणी! सुमित्रा महाजन ने रोका, क्या मोदी के खिलाफ बोलने वाले थे ?

सुमित्रा महाजन के इस बयान की सोशल मीडिया पर काफी आलोचना हो रही है। राष्ट्रीय जनता दल के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से उन्हें लोकसभा का नहीं बल्कि भारतीय जनता पार्टी का स्पीकर बताया गया।

वहीं पत्रकार साक्षी जोशी ने ट्विटर पर लिखा, “मैम एक बार आप स्पीकर बन जाती हैं तो आपको पक्षपात करना बंद करना होता है। हो नहीं सकता कम से कम दिखा ही दीजिए”।

बता दें कि गुलाम नबी आजाद को उत्तर प्रदेश के प्रभारी पद से हटाकर प्रियंका गांधी को पूर्वांचल और ज्योतिरादित्य सिंधिया को यूपी पश्चिम का प्रभारी बनाया गया है। प्रियंका फरवरी के पहले सप्ताह में प्रभार ग्रहण करेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here