मोदी सरकार में लगभग सभी नेता एक बार फिर से चुनावी मैदान में है। मगर उन्हें छोड़कर जो अपनी 75 की उम्र पार चुके है। इनमें कई बड़े नेताओं के नाम शामिल है जिन्हें इस बार पार्टी ने बाहर का रास्ता बड़े ही सम्मान से दिखा दिया है। इनमें बीजेपी के सह-संस्थापक लालकृष्ण आडवाणी से लेकर लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन जैसे नेताओं के नाम शामिल है।

इसी मामले पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने सोशल मीडिया पर तंज करते हुए लिखा- मोदी सरकार के विदेश मंत्री, वित्त मंत्री, रक्षा मंत्री, रेल मंत्री, पैट्रोलियम मंत्री, शिक्षा मंत्री, कोयला मंत्री, सब चुनाव नहीं लड़ रहें है।

लोकसभा स्पीकर चुनाव नहीं लड़ रही है, मार्गदर्शक मंडल चुनाव नहीं लड़ रहा है। पर लड़ कौन रहा है? निरहुआ यादव , सनी देओल, प्रज्ञा ठाकुर।

गौरतलब हो कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने पहले चुनाव लड़ने से मना कर दिया था। वही वित्त मंत्री अरुण जेटली राज्यसभा के रास्ते से मंत्री बनते रहें है यही हाल रक्षा मंत्री, रेल मंत्री, पैट्रोलियम मंत्री, शिक्षा मंत्री का भी है।

बता दें कि हर बार अन्य दलों को निशाना बनाने वाली बीजेपी ने इस बार जमकर कलाकारों को चुनावी मैदान में उतारा है। अब वो कितने सफल होते है और असफल ये तो 23 मई को ही पता लगेगा। मगर वरिष्ठ नेताओं की अनदेखी से जनता के अन्दर भी नाराज़गी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here