प्रतीकात्मक तस्वीर

पांच राज्यों में पार्टी की हार के बाद बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस के बारे में फेक न्यूज़ फैलाना शुरु कर दिया है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बयान का एक फेक वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है।

दरअसल, हिंदी पट्टी के राज्यों में कांग्रेस की जीत के बाद सोशल मीडिया पर राहुल गांधी का एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। जिसके ज़रिए इस बात को स्थापित करने की कोशिश की जा रही है कि राहुल गांधी चुनाव में जीत के बाद किसानों का कर्ज़ माफ़ करने वाले अपने वादे से पलट गए।

इस वीडियो को राहुल गांधी के दो अलग-अलग क्लिप्स को मिलाकर बनाया गया है। पहली क्लिप राहुल गांधी की चुनावी रैली की है, जिसमें उन्होंने भाषण देते हुए सरकार बनने के बाद 10 दिनों के अंदर किसानों का कर्ज़ माफ करनेका वादा किया था। वहीं दूसरी क्लिप राहुलगांधी की प्रेस कांफ्रेंस की है, जो उन्होंने विधानसभा चुनाव केनतीजे आने के बाद की थी।

दूसरी क्लिप में राहुल गांधी यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि, “कर्ज़ माफ़ी सोल्युशन नहीं है”। इस क्लिप में राहुल गांधी के सिर्फ इसी बयान को चलाकी से उठाया गया है, जिससे यह साबित किया जा सके कि ये कांग्रेस का यू टर्न है।

जबकि राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस को देखा जाए तो उन्होंने कहीं भी ऐसा नहीं कहा कि वह किसानों का कर्ज़ माफ नहीं करेंगे। उन्होंने अपने बयान में कहा था, “क़र्ज़ माफ़ी एक सपोर्टिंग स्टेप है। क़र्ज़ माफ़ी सोल्युशन नहीं है। सोल्युशन ज़्यादा काम्प्लेक्स होगा”।

उन्होंने कहा था, “सोल्युशन किसानों को सपोर्ट करने का होगा, इंफ़्रास्ट्रक्चर बनानेका होगा, टेक्नोलॉजी देने का होगा और फ्रैंकली बोलूं तो सोल्युशन आसान नहीं है, सोल्युशन चल्लेंजिंग चीज़है और हम उसको करके दिखाएंगे।  किसानों के साथ हमें काम करना पड़ेगा, देश की जनता के साथ कामकरना पड़ेगा, और वो हम करेंगे”।        

दिलचस्प बात तो यह है कि जानबूझकर कांग्रेस को बदनाम करने के लिए बनाए गए इस वीडियो को सोशल मीडिया पर जमकर शेयर कियाजा रहा है और इस फेक वीडियो को फैलाने में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का भीयोगदान है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट से इस वीडियो को रिट्वीट किया है।

Courtesy: Alt News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here