प्रियंका गांधी के बारे में बिहार सरकार के मंत्री और BJP नेता विनोद नारायण झा के विवादित बयान को लेकर आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती ने मीडिया पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि देखते हैं कितने चैनल इस ख़बर को अपने प्राइम टाइम में चलाते हैं।

आप विधायक ने ट्वीट कर लिखा, “बिहार के मंत्री विनोद नारायण झा का प्रियंका गांधी पर बेतुका बयान, ‘प्रियंका बहुत सुन्दर हैं, इसलिए राजनीति में उतारा, सुन्दर चेहरे पर चुनाव नहीं जीत सकते’…. आज मैं चैनलों के प्राइमटाइम न्यूज़ का इंतजार करूंगा और देखूंगा कितने चैनल इस घटिया बात का संज्ञान लेते हैं”!

वहीं कांग्रेस ने BJP नेता के इस बयान को भाजपा की महिला विरोधी सोच का नतीजा बताया। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘बिहार सरकार में मंत्री और BJP के वरिष्ठ नेता होने के बावजूद विनोद नारायण झा ने जो बयान दिया है वो बीजेपी की महिला विरोधी सोच का एक और उदाहरण है।’

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, ‘BJP में प्रधानमंत्री से लेकर उनके मंत्री और उनके मुख्यमंत्रियों से लेकर उनके सांसद-विधायक तक, विरोधी पार्टियों की महिला नेताओं के खिलाफ ऐसी टिप्पणियां करते रहे हैं। ऐसी टिप्पणियां करने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं होती है, बल्कि उनका प्रमोशन होता है। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।’

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा, ‘यह पूरी तरह हार के कगार पर खड़ी BJP की बौखलाहट और खिसियाहट को दिखाता है।’ उन्होंने झा के ख़िलाफ़ कार्रवाई की मांग कर ते हुए कहा कि बीजेपी अपनी बौखलाहट और डर पर भी काबू पाएं, क्योंकि ये बयान उनके लिए घातक साबित हो सकते हैं।

उन्होंने कहा कि इस देश की जनता BJP के विदाई का मन पहले ही बना चुकी है. प्रियंका गांधी इस देश की दिशा बदलने के लिए आ चुकी हैं।

ग़ौरतलब है कि बीजेपी नेता विनोद नारायण झा ने प्रियंका गांधी की सक्रिय राजनीति में एंट्री पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि प्रियंका गांधी के पास राजनीति में उनकी खूबसूरती के अलावा कोई उपलब्धि नही है। ये ठीक है कि वो खूबसूरत हैं मगर खूबसूरती के आधार पर वोट नहीं मिलते।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here