sonam kapoor
Sonam Kapoor

दिल्ली में नागरिकता कानून का विरोध कर रहे लोगों पर की जा रही फायरिंग की घटनाओं पर बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर अहूजा ने ग़ुस्सा व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि ये कुछ ऐसा है जिसके बारे में उन्होंने कभी सोचा नहीं था।

शाहीनबाग़ में फायरिंग की ख़बर को ट्विटर पर शेयर करते हुए सोनम ने लिखा, “यह कुछ ऐसा है जिसके बारे में मैंने कभी सोचा तक नहीं था कि ऐसा भारत में होगा। बांटने वाली यह खतरनाक राजनीति बंद होनी चाहिए। यह घृणा को बढ़ावा दे रही है। अगर आप हिंदू धर्म को मानते हैं तो समझिए कि यह मजहब कर्म और धर्म का है और यह दोनों में से कुछ नहीं है”।

बता दें कि शाहीन बाग़ में 1 फरवरी को कपिल गुज्जर नाम के एक शख्स ने फायरिंग की थी। उसने ये फायरिंग शाहीन बाग़ में उस जगह के पास की थी जहां नागरिकता कानून के विरोध में प्रदर्शन चल रहे हैं। फायरिंग के बाद कपिल को पुलिस ने पकड़ लिया था। पकड़े जाने के बाद कपिल को ये कहते हुए सुना गया था कि वो मुसलमानों की यहां नहीं चलने देगा।

जामिया गोलीकांड पर बोले ओवैसी- सरकार छात्रों पर ज़ुल्म कर रही, उन्हें गोलियां मार रही है

इससे घटना से दो दिन पहले ही जामिया में गोपाल नाम के एक शख़्स ने नागरिकता कानून का विरोध कर रहे लोगों पर गोलीबारी की थी। जिसमें शादाब नाम का एक छात्र घायल हो गया था। इन दोनों ही घटनाओं को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के उस बयान से जोड़ कर देखा गया, जिसमें उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान देश के गद्दारों को गोली मारने की बात कही थी।

दोनों घटनाओं के बाद अनुराग ठाकुर को गिरफ्तार किए जाने की मांग की गई, लेकिन पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई देखने को नहीं मिली। हालांकि चुनाव आयोग ने उनपर कार्रवाई करते हुए उन्हें प्रचार के लिए प्रतिबंधित कर दिया। लेकिन बीजेपी नेताओं के भड़काऊ बयान जारी रहे।

दिल्ली पुलिस, आज लाठियां नहीं उठीं, क्या सिर्फ छात्रों को देखकर ही आपका ख़ून खौलता है : सुशांत सिंह

अनुराग ठाकुर की जगह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ले ली और उन्होंने भी अनुराग की तर्ज़ पर विरोधियों को गोली से समझाने की बात कही। योगी के इस बयान के बाद बीती रात एक बार फिर से जामिया में फायरिंग हो गई। अब सवाल ये है कि जब बीजेपी नेताओं द्वारा दिए जा रहे इन भड़काऊ बयानों के बाद इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं, तो फिर इन नेताओं के खिलाफ़ कोई कार्रवाई क्यों नहीं हो रही?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here