हज़ारों करोड़ के पीएनबी घोटाले के आरोपी पीएम मोदी के मेहुल चोकसी ने भारत की नागरिकता छोड़ दी है। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और तेज़ तर्रार नेता तेजस्वी यादव ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए तंज़ कसा। उन्होंने ट्वीटर पर लिखा-

देश का हज़ारों करोड़ लेकर विदेश भागे प्रधानमंत्री जी के मेहुल भाई ने देश की नागरिकता छोड़ दी है।

भक्तगणों, ठोंको ताली…

चोकसी ने छोड़ी देश की नागरिकता-

13700 करोड़ रूपये के घोटाले के आरोपी मोदी जी के मेहुल भाई ने भारत की नागरिकता छोड़ दी है। देश से भागने के बाद चोकसी एंटीगुआ में रह रहा था। उसने वहीं पर अपना इंडियन पासपोर्ट जमा कर दिया है। और एंटीगुआ में मौजूद इंडिय एम्बेसी में 177 डॉलर की रक़म भी जमा करवाई है।

मोदी के ‘मेहुल भाई’ ने छोड़ी भारत की नागरिकता, 13700 करोड़ के घोटालेबाज़ को अब देश लाना मुश्किल

अब मोदी जी अपने मेहुल भाई को लाने के लिए क्या करेंगे? वैसे मोदी के मेहुल भाई हम नहीं कह रहे हैं। पीएम मोदी ने ख़ुद एक कार्यक्रम में उसकी मौजूदगी में उसको ऐसा कहकर सम्बोधित किया था।

ख़ैर अब वो भारत का नागरिक नहीं रहा। उसने नागरिकता छोड़ दी। अब मोदी सरकार उसे वापस लाने के लिए क्या करेगी? अब उसको वापस लाना टेढ़ी खीर है। उसने एंटीगुआ की नागरिकता तो बहुत पहले ले ली थी। उसकाल प्रत्यर्पण अब मुश्किल है।

BJP विधायक ने मायावती को बताया किन्नर से बदतर, अलका बोलीं- मायावती वो नारी हैं जो 56 इंच वाले मर्द पर भारी हैं

भगौड़ा नीरव मोदी, मेहुल चोकसी का भांजा है। दोनों पर पंजाब नेशनल बैंक मुम्बई की शाखा ब्रेडी हाउस से 13700 करोड़ रूपये की घोटालेबाज़ी का आरोप है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here