कल जब पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के छात्रसंघ कार्यक्रम में जाने के लिए रवाना हो रहे थे, तभी अखिलेश को यूपी सरकार ने रोक लिया। उन्हें फ्लाइट में चढ़ने से रोक दिया गया।

इसके विरोध में इलाहाबाद से लेकर दिल्ली तक सपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किए। इलाहाबाद में यूपी पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे सपा कार्यकर्ताओं और सपा सांसद धर्मेन्द्र यादव पर लाठियां भांजी। पुलिस की बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज में सांसद धर्मेन्द्र यादव के साथ कई कार्यकर्ता लहूलुहान हुए हैं।

योगी की पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर तानी बंदूक, अखिलेश बोले- अब भाजपा बंदूक के जोर पर चुनाव लड़ेगी

इस सब के बीच सोशल मीडिया पर यूपी पुलिस के एक जवान की फोटो वायरल हो रही है। वायरल फोटो में प्रदर्शन कर रहे सपा कार्यकर्ताओं की तरफ पुलिस का एक सुरक्षाकर्मी बंदूक ताने हुए है।

यूपी सरकार की इस हरकत पर सवाल खड़े हो रहे हैं कि, विरोध-प्रदर्शन करने पर संविधान की किस किताब में लिखा हुआ है कि सुरक्षाकर्मी प्रदर्शनकारियों पर बन्दुकिया कार्यवाई करे या बंदूक ताने?

अखिलेश को रोकने वाली ‘पुलिस’ माल्या-नीरव और मेहुल भाई को क्यों नहीं रोक पाई, इनसे कोई रिश्तेदारी है क्या?

इस फोटो के वायरल होने पर समाजवादी पार्टी की नेता प्रीती चौबे ने सोशल मीडिया पर लिखा, यह सीरिया और श्रीनगर नही, यह योगी जी का उत्तर प्रदेश है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here