पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव प्रचार अपने चरम पर है। रैली में प्रधानमंत्री मोदी ने गांधी-नेहरु परिवार पर एक बार फिर निशाना साधा है।

मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव में अपनी पूरा जोर लगाते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि पाई-पाई का हिसाब देना चाहिए की नहीं देना चाहिए?

मोदी-योगी पर अखिलेश यादव का हमला, बोले- माओवादियों से ज्यादा खतरनाक हैं ये धार्मिक नक्सली

एक ही परिवार की चार पीढ़ियों ने देश के लिए क्या किया? एक चायवाले ने चार साल में क्या दिया आओ हो जाए मुकाबला।

दरअसल कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने नेहरु पर लिखी एक किताब के विमोचन करते हुए कहा था कि अगर आज देश का प्रधानमंत्री एक चायवाला है तो इसके पीछे की वजह जवाहरलाल नेहरु की वो नीतियां है जो उन्होंने एक मजबूत लोकतंत्र स्थापित करने में की है।

अब इसपर प्रधानमंत्री मोदी पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस के साथ मुकाबला करने के लिए कह दिया है।

PM मोदी ने फिर अलापा राहुल के दादा-दादी का राग, प्रियंका बोलीं- PM ने शुरु की मूर्ख बनाने की क्लास

जिसपर सोशल मीडिया पर भी प्रतिक्रिया आई जिसमें कुछ लोगों ने मोदी के बयान पर चुटकी और कुछ ने प्रेस कांफ्रेंस करने की सलाह दे दी जोकि पीएम मोदी ने अपने कार्यकाल में अभी तक नहीं की है।

राहुल नाम के एक यूज़र ने लिखा, रवीश कुमार को एक इंटरव्यू तो नहीं सकते बात करते है मुकाबले की सर जी।

मोदी जी फंस जाओगे। लङका पढा लिखा है दो मिनट मे सारी चोरी खोल देगा और अब जेल जाने के मन पक्का कर लो क्योकि कांग्रेस ने किसी को छोङा नही यह ध्यान रहे।

सौरभ पाण्डेय ने लिखा, चायवाले ने देश को अपने जुमलों से बर्बाद कर दिया, युवाओ का भविष्य बर्बाद कर दिया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here