
बुलंदशहर हिंसा मामले पर कई सवाल उठने लगे है। जिस तरह से पुलिस ने खुद आईजी क्राइम एसके भगत ने कहा कि घटनास्थल से जो मांस और हड्डियों के टुकड़े बरामद किए गए हैं वो शुरूआती जांच में 48 घंटे पुराने मालूम होते हैं।
उन्होंने बताया कि घटना स्थल से जो हड्डिया मिली है उनसे गोमांस होने की भी पुष्टि नहीं हुई है। अगर कोई जानवर काटा भी गया है तो वो 1 दिसंबर की शाम की घटना है। जबकि योगेश का दावा है कि उसने 3 दिसंबर की सुबह 9 बजे गोकशी होते देखी थी।
#NewsAlert – Uttar Pradesh police, IG crime adds a new twist to Bulandshahr row. The carcass was 2 days old according to IG crime, SK Bhagat. Was the carcass falsely panted? #BulandshahrViolence | @pranshumisraa with more details#SettingTheAgenda with @k_navjyot pic.twitter.com/oA0thcvBHL
— News18 (@CNNnews18) December 6, 2018
इस खुलासे पर आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने सीएम योगी और बीजेपी को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा,
4 साल में जो ज़हर पैदा किया गया ‘बुलंदशहर’ उसका नतीजा है, ये नफ़रत की आग आपका घर भी ख़ाक कर देगी : रवीश कुमार
अगर 3 दिसंबर को सुबह 9 बजे गाय काटी ही नही गई तो झूठी FIR क्यों लिखी गई? योगी जी बताओ गाय किसने काटी? अपनी घिनौनी राजनीति के लिए क्या- क्या करोगे भाजपाईयों “भाजपा से सावधान वरना नही बचेगा हिंदुस्तान।
अगर 3 दिस. को सुबह 9 बजे गाय काटी ही नही गई तो झूठी FIR क्यों लिखी गई? योगी जी बताओ गाय किसने काटी? अपनी घिनौनी राजनीति के लिए क्या- क्या करोगे भाजपाईयों "भाजपा से सावधान वरना नही बचेगा हिंदुस्तान" https://t.co/ZgP2cJq1Iq
— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) December 6, 2018
बता दें कि बुलंदशहर की स्याना तहसील में सोमवार की सुबह कथित गोवंश हत्या के खिलाफ प्रदर्शन कर रही भीड़ की पुलिस से हिंसक भिड़ंत हो गई थी।
बुलंदशहर में पुलिस पर पथराव करने वाले सुमित के परिवार को 10 लाख क्यों दिया गया, क्या सरकार उसे हीरो मानती है?
इसमें भीड़ ने इंस्पेक्टर सुबोध कुमार की हत्या कर दी थी और पुलिस चौकी में आग लगा दी थी। मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया जा चुका है।