nitish kumar
Nitish Kumar

देशभर में नागरिकता कानून को लेकर विरोध प्रदर्शन अब बढ़ते जा रहे हैं। जिससे कोई भी राज्य अब अलग नहीं है। वहीं बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने नागरिकता कानून पर मचे बवाल के बीच एक ऐसा बयान दिया जिससे माहौल और गर्म हो गया।

नीतीश कुमार पटना के बापू सभागार में इंडियन रोड कांग्रेस के चार दिवसीय सेमिनार का उदघाटन करने पहुंचे थें। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मीडिया ने सवाल किया की बिहार में एनआरसी लागू होगा? सीएम नीतीश ने चलते-चलते जवाब दिया- काहे का एनआरसी, क्यों लागू होगा एनआरसी?

छात्रा बोली- अगर सरकार अंग्रेजों की तरह हमसे बर्ताव करेगी, तो हम भगत सिंह की तरह उनसे पेश आएंगे

बता दें की उनकी पार्टी जेडीयू ने नागरिक संशोधन कानून को संसद के दोनों सदनों में पास कराने के लिए अपना मत दिया था। जिसके बाद नीतीश कुमार की विपक्षियों द्वारा जमकर आलोचना हो रही हैं।

राजद और बिहार की विपक्ष पार्टी के नेता जेडीयू पर यह आरोप लगा रहे हैं की 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव में अल्पसंख्यकों ने सीएम नितीश पर भरोषा किया था, की ये बीजेपी के सांप्रदायिक राजनीती को समर्थन नहीं करते हैं। लेकिन इस कानून को लोकसभा और राज्यसभा में समर्थन देकर अल्पसख्यक समुदाय से अपना विश्वास खो दिया है।

दरअसल इस नागरिकता संशोधन कानून में पडोसी देशों से आये सभी धर्मों के शरणार्थियों को भारत नागरिकता देगा लेकिन इस कानून में मुस्लिम समुदाय को अलग रखा गया है। जिसका देश की तमाम राजनीतिक पार्टियां और छात्र सड़कों पर उतर प्रदर्शन कर रहे हैं।

CAA से मुस्लिम ही नहीं बल्कि सभी धर्मों के गरीब डरे हुए हैं, 70% गरीबों के पास डॉक्यूमेंट नहीं है : केजरीवाल

वहीं नीतीश कुमार के पार्टी के कई नेता इस कानून के खिलाफ है। उनका कहना है यह देश के संविधान और धर्मनिरपेक्षता के खिलाफ है। बता दे कल 19 दिसम्बर को वाम दाल और पप्पू यादव की पार्टी बिहार में इस नागरिक कानून के खिलाफ पटना की सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे थें। वहीं 21 दिसम्बर को बिहार की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी राजद ने भी इस नागरिक कानून के खिलाफ बिहार बंद का ऐलान किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here