delhi result
Delhi Result

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होने के बाद सभी उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई है। अब ये ईवीएम ही तय करेगी कि किसके सर जीत का सहरा बंधेगा। ऐसे में EVM की सुरक्षा को लेकर सभी दल काफ़ी सतर्क नज़र आ रहे हैं।

इन दलों में सबसे ज़्यादा आम आदमी पार्टी (आप) सतर्क दिखाई दे रही है। आप के कार्यकर्ता दिल्ली में 21 जगह बनाए गए स्ट्रांग रुम के बाहर मुस्तैदी से पहरा दे रहे हैं। आप कार्यकर्ता इसलिए पहरा दे रहे हैं ताकि ईवीएम के साथ कोई छेड़छाड़ न की जा सके।

दरअसल, दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने दो दिन पहले ईवीएम को लेकर एक बड़ा बयान दिया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि नतीजे तमाम एग्जिट पोल को फेल कर देंगे। बाद में कोई EVM को दोष न दे।

शाह बोले- 11 तारीख को चौकाने वाले नतीजे आएंगे, RJD बोली- ये खुलेआम EVM धांधली का इशारा है

मनोज तिवारी के इस बयान को आम आदमी पार्टी ने ईवीएम में गड़बड़ी की आशंका के तौर पर लिया है। आप का कहना है कि बीजेपी ईवीएम में गड़बड़ी कर सकती है। संगम विहार से आप विधायक दिनेश मोहनिया ने स्ट्रांग रूम में रखे EVM से छेड़खानी किए जाने की आशंका जताई है।

उन्होंने ट्विटर के ज़रिए कहा, “जीबी पंत पॉलिटेक्निक के स्ट्रांग रूम में पिछले 3 घंटे से सभी सीसीटीवी काम नहीं कर रहे। संगम विहार के RO, दक्षिण पूर्वी या केंद्रीय पर्यवेक्षक- DEO की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं, क्या हो रहा है”।

बता दें कि पूरी दिल्ली में 21 जगहों पर स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं। जहां सभी 70 विधानसभाओं में इस्तेमाल की गई ईवीएम को रखा गया है। इन रूम के बाहर कड़ी सुरक्षा के इंतेज़ाम किए गए हैं। स्ट्रांग रूम की तरफ आने वाले हर रास्ते पर बैरिकेडिंग की गई है। हर जगह दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बल तैनात हैं।

जानलेवा हुआ मोदीराज! मंदी से परेशान शख्स ने पहले बेटे-बेटी को मारा फिर खुद कर ली आत्महत्या

इतना ही नहीं स्ट्रांग रूम के चारों तरफ पीसीआर वैन भी खड़ी है। वहीं स्ट्रीट लाइट पर एक्स्ट्रा लाइट्स लगाई गईं है। साथ ही स्ट्रांग रूम के आसपास सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here