
राफेल डील अंबानी को मिलने के बाद अब एक प्रोजेक्ट अडानी को मिला है। इस प्रोजेक्ट के मिलने से अडानी की कंपनी को इतना फायदा पहुंचा है कि यह कंपनी देश की सबसे अमीर शीर्ष 200 कंपनियों में शामिल हो गई है।
दरअसल मोदी सरकार द्वारा दिए गए सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन प्रोजेक्ट ने अडानी ग्रुप की कंपनी की मार्केट वैल्यू महज 2 दिनों में ही 3,000 करोड़ बढ़ा दी है।
साथ ही इस प्रोजेक्ट ने एक झटके में अडानी की कंपनी ‘अडानी गैस’ का नाम भारत की शीर्ष 200 अमीर कंपनियों की लिस्ट में दर्ज करा दिया है।
बिजली की कीमत हुई दोगुना, कांग्रेस बोली- पहले अंबानी लूटता था अब अडानी लूट रहा है, दोनों मोदी के मित्र हैं
दरअसल मोदी सरकार के सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन प्रोजेक्ट में पेट्रोलियम एंड नैचुरल गैस रेग्युलेटरी बोर्ड अडानी की कंपनी को 13 नए एरिया में सिटी गैस के विस्तार का काम मिला है।
इसके अलावा कंपनी के इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के साथ बनाए गए ज्वाइंट वेंचर को भी 9 एरिया के लिए बिडिंग को मंजूरी मिली है। अडानी को जिन 13 नए एरिया के लिए काम मिला है, वे गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक, तमिलनाडु, राजस्थान और ओडिशा में हैं।
भूखे जवान, मरते किसान और बेरोजगार नौजवान वाले देश में अडानी की संपत्ति 1 साल में 109 गुना बढ़ी, कैसे ?
मोदी सरकार के कार्यकाल में यह पहला मौका नहीं है जब किसी उद्योगपति को एक झटके में इतनी बड़ी डील मिली है।
अनिल अंबनी की कंपनी रिलायंस डिफेंस को राफेल विमान खरीद में पहले ही शामिल किया जा चुका है। इस डील के कारण इस कंपनी की भी रातों रात किस्मत बदल चुकी है।