
पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे आते ही तेल की कीमतों में एक बार फिर इज़ाफा हुआ है। देशभर में पेट्रोल के दाम बढ़ गए हैं। इससे पहले कर्नाटक चुनाव के बाद पेट्रोल-डीज़ल के दामों में बढ़ोतरी देखने को मिली थी।
बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में पेट्रोल का भाव 9 पैसे बढ़कर 70.29 रुपए प्रति लीटर हो गया है, वहीं मुंबई में पेट्रोल के दाम 11 पैसे बढ़े हैं, जिसके बाद पेट्रोल की कीमत 75.91 रुपए प्रति लीटर हो गई है। हालांकि, डीज़ल की कीमतों में फिलहाल कोई इज़ाफा नहीं हुआ है।
बता दें कि करीब दो महीनों बाद आज गुरुवार को पहली बार तेल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। बीते दो महीनों से पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार गिरावट देखी जा रही थी।
मोदीराज में ONGC हुआ बर्बाद, 149 तेल और गैस क्षेत्रों को विदेशी कंपनियों के हाथों बेचेगी सरकार
अक्टूबर के महीने में 80 रुपए प्रति लीटर के पार चले गए पेट्रोल के दाम 70 रुपए के आस पास हो गए, लेकिन चुनावों के परिणाम घोषित होने के बाद एक बार फिर से तेल के दाम बढ़ना शुरु हो गए हैं।
यह भी आशंका जताई जा रही है कि आने वाले समय में पेट्रोल-डीज़ल की कीमतों में आगे भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। इसकी वजह ओपेक देशों में तेल के उत्पादन में आई गिरावट बताई जा रही है।
भाजपा जीतती है तो टीवी पर ‘संबित पात्रा’ आते हैं जब हारती है तो ‘शाहनवाज़ हुसैन’, क्यों? : दिलीप मंडल
हालांकि जानकार पहले ही इस बात की आशंका जता रहे थे कि चुनाव के नतीजे आने के बाद तेल की कीमतों में बढ़ोतरी होगी। ऐसा ही कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान भी देखने को मिला था।
उस वक्त विधानसभा चुनाव से 19 दिन पहले तक कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया था। लेकिन जैसे ही चुनाव की प्रकिया खत्म हुई तेल की कीमतों में लगातार इज़ाफा हुआ था।