ramchandra guha
America Journalist condemn arrest of Ramchandra Guha

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे देश भर में लोगों को पुलिस हिरासत में ले रही है। आज देश के हर बड़े छोटे शहरों में नागरिक कानून के खिलाफ लोग सड़क पर उतर चुके हैं। जिन्हे वहां की पुलिस जबरन हिरासत में ले रही है।

बता दे की दिल्ली, हैदराबाद और पटना में आज इस कानून के खिलाफ कई पार्टियां, सामाजिक कार्यकर्ता, छात्र और आम जनता इस संविधान विरोधी कानून के खिलाफ शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे हैं।

बैंगलुरू पुलिस ने रामचंद्र गुहा को किया गिरफ्तार, जीशान बोले- जाहिलों को पढ़े-लिखे लोगों से ख़तरा है

आज दिल्ली के लाल किला और मंडी हाउस में प्रदर्शन कर रहे लोगों को दिल्ली पुलिस द्वारा हिरासत में लेकर किसी अनजान जगह पर उन्हें रखा जा रहा है। ताकि लोग इस कानून के खिलाफ सम्मिलित होकर प्रदर्शन ना कर सकें। पिछले दिनों से लगातार दिल्ली में प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस बलपूर्वक उन्हें प्रदर्शन करने से रोक रही है।

रविवार की शाम दिल्ली पुलिस द्वारा जामिया के छात्रों के ऊपर जिस प्रकार से दिल्ली पुलिस ने बर्बरतापूर्ण ढंग से उन्हें पीटा है। उसके बाद मोदी सरकार के इस कानून के खिलाफ लोग और ज्यादा तादाद में इस कानून के खिलाफ सड़क पर उतर चुके है।

आज इतिहासकार और लेखक रामचद्र गुहा शांतिपूर्ण ढंग से बंगलुरु में इस कानून के खिलाफ प्रदर्शन करने सड़क पर उतरे थे। नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शनकारियों ने आज बेंगलुरु शहर में मार्च निकालने का फैसला किया था। बेंगलुरु पुलिस ने इस प्रदर्शन की मंजूरी नहीं दी थी। जिसके बाद सुबह से ही बेंगलुरु पुलिस सभी सड़कों पर प्रदर्शन को रोकने के लिए तैनात थी। लेकिन रामचंद्र गुहा प्रदर्शनकारियों के साथ मार्च में शामिल हुए, जिसके बाद पुलिस ने गुहा सहित 30 लोगों को हिरासत में ले लिया।

CAA के विरोध में देशभर में तेज़ हुआ आंदोलन, दिल्ली से योगेंद्र यादव, येचुरी, संदीप दीक्षित गिरफ्तार

भारत में इस कानून के विरोध कर रहे लोगों के उपर जिस प्रकार से मोदी सरकार पुलिस द्वारा अत्याचार कर रही है, उसका पूरी दुनिया में आलोचना हो रही है। रामचंद्र गुहा के गिरफ्तारी के बाद अमेरिका बड़े अखबार फाइनेंसियल टाइम्स के संपादक एडवर्ड लूस (Edward Luce) ने ट्वीट कर कहा- ”यह लोकतंत्र की कैसी प्रणाली है, जिसमे शांतिपूर्वक ढंग से प्रदर्शन करने पर हिरासत में ले लिया जाता है। यह उदार लोकतंत्र नहीं है। मुझे भारत के लिए डर लग रहा है। हम राम के साथ खड़े हैं”!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here