
पांच राज्यों की विधानसभाओं के लिए हुए चुनाव की मतगणना अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है।
पहले छत्तीसगढ़ और अब राजस्थान कांग्रेस पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलता दिख रहा है। राजस्थान में कांग्रेस को 103 सीटे मिलती दिख रही हैं। यहां भाजपा 93 सीटों पर पीछे चल रही है।
इस बढ़त को देखते हुए राजस्थान में कांग्रेस का राज तिलक होना तय माना जा रहा है।
साथ ही मतगणना केंद्रों से आए रूझानों से अब साफ है कि राजस्थान में वसुंधरा राजे की सरकार के खिलाफ कांग्रेस नेता अशोक गहलोत और सचिन पायलट की जोड़ी ने मिल सरकार के खिलाफ एक कारगर रणनीति अपनाई है।
15 साल बाद छत्तीसगढ़ में ढहा बीजेपी का किला! भारी बहुमत के साथ कांग्रेस बना रही है सरकार
दरअसल राजस्थान विधानसभा में 199 सीटें हैं जिसमें बहुमत के लिए 100 सीटों की जरूरत है।
ताजा रूझानों के अनुसार कांग्रेस की बढ़त 102 सीटों पर है जो कि बहुमत से अधिक है। यहां भी भाजपा को सत्ता विरोधी लहर का सामना करना पड़ रहा है।