
राजस्थान के किसानगंज विधानसभा के शाहाबाद क्षेत्र के एनएच 27 पर एक सीलबंद EVM लावारिस हालत में मिली है। इस मामले में आयोग ने दो अफसरों को निलंबित भी कर दिया है।
हालांकि EVM के साथ किसी तरह की छेड़खानी की कोई खबर नहीं है। लावारिस हालत में सड़क पर ईवीएम मिलने की खबर के बाद शाहबाद थाना अधिकारी ने मौके पर से EVM को अपने कब्जे में ले लिया।
मगर सड़क पर EVM का यूं मिलना कई शक पैदा करता है। क्योंकि इससे पहले भी मतदान के दौरान पूरे राज्य में कई जिलों पाली, नागौर, झालावाड़ और बीकानेर में ईवीएम के साथ छेड़खानी की खबरें आ चुकी है।
एग्जिट पोल: मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस की सरकार, 2019 से पहले खत्म हुई मोदी लहर !
इस मामले पर आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी है। EVM हाइवे पर चली गई, BJP नेता के होटल में चली गई, अम्बानी के कर्मचारी EVM से छेड़छाड़ करने स्ट्रॉंग रूम में पहुँच गये,
हर जगह EVM की गड़बड़ी में BJP को ही वोट जाता है लेकिन 2014 के पहले EVM में ख़ामियाँ बताने वाली BJP अब EVM के गुणगान में क्यों व्यस्त है?
EVM हाइवे पर चली गई, BJP नेता के होटल में चली गई, अम्बानी के कर्मचारी EVM से छेड़छाड़ करने स्ट्रॉंग रूम में पहुँच गये, हर जगह EVM की गड़बड़ी में BJP को ही वोट जाता है लेकिन 2014 के पहले EVM में ख़ामियाँ बताने वाली BJP अब EVM के गुणगान में क्यों व्यस्त है?
— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) December 8, 2018
बता दें कि उपचुनावों से लेकर विधानसभा के चुनावों तक हर चुनाव में EVM में खराबी आई है। यही नहीं छत्तीसगढ़ में तो EVM स्ट्रांग रूम के आसपास दो लोग लैपटॉप लेकर घूम रहे थे, जिन्हें हिरासत में लिए गया था।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप था कि लैपटॉप के जरिये EVM हैकिंग की कोशिश की जा रही थी