shaheeen bagh
Shaheeen Bagh

नागरिकता संशोधन कानून (CAA) का विरोध करना अब बेहद जोखिम भरा हो गया है। आए दिन प्रदर्शनकारियों पर हमले की ख़बरें सामने आ रही हैं। ताज़ा मामला जामिया यूनिवर्सिटी से सामने आया है। जहां बीती रात एक बार फिर से प्रदर्शनकारियों को डराने के लिए फायरिंग की गई।

बता दे कि छात्रों के इस धरने को हिंसा के ज़रिए ख़त्म कराने की कोशिशें भी की जा रही हैं। धरने की शुरुआत में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठियां बरसाईं और अब गुंडे उनपर गोलियां चला रहे हैं।

फायरिंग की घटनाओं पर बोलीं सोनम कपूर- मैंने सोचा नहीं था कि भारत में कभी ऐसा होगा

बीती रात हुई फायरिंग से चार दिन पहले ही गोपाल नाम के एक शख़्स ने प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग कर दी थी। जिसमें शादाब नाम का एक छात्र घायल हो गया था।

वहीं इस घटनाओं पर पूर्व IPS ध्रुव गुप्त ने फेसबुक पर सरकार पर हमला करते हुए लिखा-

गोलियां लाख चला लो, साहेब
रास्ता प्यार से ही निकलेगा !

ध्रुव गुप्त

बता दें कि शाहीन बाग़ में 1 फरवरी को कपिल गुज्जर नाम के एक शख्स ने फायरिंग की थी। उसने ये फायरिंग शाहीन बाग़ में उस जगह के पास की थी जहां नागरिकता कानून के विरोध में प्रदर्शन चल रहे हैं। फायरिंग के बाद कपिल को पुलिस ने पकड़ लिया था। पकड़े जाने के बाद कपिल को ये कहते हुए सुना गया था कि वो मुसलमानों की यहां नहीं चलने देगा।

इससे घटना से दो दिन पहले ही जामिया में गोपाल नाम के एक शख़्स ने नागरिकता कानून का विरोध कर रहे लोगों पर गोलीबारी की थी। जिसमें शादाब नाम का एक छात्र घायल हो गया था। इन दोनों ही घटनाओं को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के उस बयान से जोड़ कर देखा गया, जिसमें उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान देश के गद्दारों को गोली मारने की बात कही थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here