prashant bhushan
Prashant Bhushan

CAA के खिलाफ पूरे देश में जगह-जगह प्रदर्शन हो रहे हैं। देश की राजधानी दिल्ली में जामिया मिल्लिया इस्लामिया और शाहीन बाग़ देश भर के प्रदर्शन का मुख्य केंद्र बने हुए हैं। महिलाओं और बच्चों ने प्रदर्शन की कमान अपने हाथों में ले रखी है। रात दिन प्रदर्शन कर रही महिलाएं 50 से अधिक दिन से ठण्ड में बैठी हैं।

अब, प्रदर्शन कर रही महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा सवालों के घेरे में है। बीती रात जामिया के गेट नम्बर 5 के बाहर स्कूटी सवार लोगों ने फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया। इससे पहले जामिया में खुदको ‘रामभक्त’ बताने वाले एक युवक ने गोली चलायी थी जिसमें शादाब नाम का छात्र घायल हो गया था, उसके बाद कपिल नाम के शख्स ने भी शाहीन बाग़ में गोली चलायी।

जामिया-शाहीन बाग़ फायरिंग पर बोले पूर्व IPS- साहेब, गोलियां लाख चला लो, रास्ता प्यार से ही निकलेगा

इन घटनाओं से परेशान प्रदर्शनकारियों ने देर रात पुलिस के खिलाफ नारेबाज़ी की। फायरिंग जैसी घटना के घटित होने को अनुराग ठाकुर, प्रवेश वर्मा, कपिल मिश्रा, गृहमंत्री अमित शाह और योगी आदित्यनाथ के हाल ही में दिए गए भाषणों से जोड़कर देखा जा रहा है। इन नेताओं द्वारा लगातार प्रदर्शन कर रहे लोगों के खिलाफ भड़काऊ भाषण दिए जा रहे हैं। कोई प्रदर्शनकारियों को देशद्रोही तो कोई पाकिस्तानी कहकर सम्बोधित कर रहा है।

गौरतलब है की दिल्ली में 8 फरवरी को विधानसभा चुनाव हैं। दिल्ली में सियासी बयानबाज़ी तेज़ हो गयी है। भाजपा के कपिल मिश्रा, प्रवेश वर्मा और अनुराग ठाकुर पर अपनी रैलियों से लोगों को भड़काने का आरोप लगाया जा रहा है। जिस पर चुनाव आयोग ने नोटिस भी जारी कर दिया है और जवाब माँगा है।

पुलिसवाले ने आतंकी गोपाल का किया समर्थन, प्रशांत बोले- अगर न्याय जिंदा है तो इसे जेल में डालो

इस पूरे प्रकरण पर वकील और सामाजिक कार्यकर्त्ता प्रशांत भूषण ने ट्वीट कर कहा- “क्या कानून से चलने वाले इस देश में शाह, ठाकुर और आदित्यनाथ को उकसाने के लिए जेल होगी?”

बता दे कि इन सभी गोली चलने की घटनाओं को इन नेताओं द्वारा दिए गए भाषणों का रिएक्शन माना जा रहा है। ऐसे में इन भाषणों की खूब निंदा की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here