swara bhaskar
Swara Bhaskar

देश में चल रहे नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शनों में बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती रही हैं। स्वरा भास्कर मोदी सरकार के इस नए नागरिकता कानून और एनआरसी का खुलकर विरोध करती रही हैं।

अभी ताज़ा मामला पाकिस्तानी मूल के गायक अदनाम सामी को दिए गए पद्मश्री पुरस्कार को लेकर है। अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने मोदी सरकार द्वारा पाकिस्तानी मूल के गायक अदनाम सामी को पद्मश्री पुरस्कार दिए जाने पर केंद्र की बीजेपी सरकार पर जमकर हमला किया है।

स्वरा भास्कर ने किया विरोध, कहा- मैं नहीं चाहती मेरे टैक्स के पैसे इस बेकार NRC/CAB पर खर्च हों

इंदौर में चल रहे नागरिकता कानून के खिलाफ एक सभा में उन्होंने कहा- ”बीजेपी पाकिस्तान से एकतरफा प्यार करती है”। स्वरा ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘इस मोदी सरकार के दिमाग में घुसपैठिये घुस गए हैं। इसीलिए इन्हें पाकिस्तान से एकतरफा प्यार हो गया है। इन्हें हर जगह सिर्फ पाकिस्तानी दिखाई देते हैं।

स्वरा ने कहा, मेरी नानी जितनी बार हनुमान चालीसा का पाठ नहीं करती उससे ज्यादा तो बीजेपी सरकार पकिस्तान का नाम लेती है’।

फायरिंग की घटनाओं पर बोलीं सोनम कपूर- मैंने सोचा नहीं था कि भारत में कभी ऐसा होगा

वहीं शहर में चल रहे नागरिकता कानून के विरोध और संविधान बचाओ सभा में स्वरा भास्कर ने अदनाम सामी को दिए गए पद्मश्री पुरस्कार को लेकर मोदी सरकार पर एतराज जताते हुए जमकर हमला किया। स्वरा ने कहा कि ‘आप एक तरफ हमें गालियां दो, चप्पल से मारो, हमपर लाठियां चलाओ, आंसू गैस के गोले चलाओ। लेकिन वहीं दूसरी तरफ एक पाकिस्तानी को इतना बड़ा सम्मान दे देते हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here