लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को सक्रिय तौर से राजनीति में उतारकर एक बड़ा धमाका कर दिया है। प्रियंका गांधी को पार्टी का महासचिव बनाया गया है, जिससे कांग्रेस नेताओं से लेकर कार्यकर्ताओं तक में ज़बरदस्त उत्साह है।

प्रियंका गांधी को कांग्रेस का महासचिव बनाए जाने पर पार्टी के नेता एवं पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने ख़ुशी ज़ाहिर की है।

उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि प्रियंका पूरी दुनिया के लिए रोल मॉल हैं और उनकी जादुई शख़्सियत से कांग्रेस और मज़बूत होगी। उन्होंने लिखा कि राहुल और प्रियंका की जोड़ी कमाल करेगी।

प्रियंका गांधी की एंट्री के बाद UP में गूंजा नया नारा- ‘दहन करो मोदी की लंका, बहन प्रियंका-बहन प्रियंका’

प्रियंका गांधी की तारीफ करने के साथ नवजोत सिंह सिद्धू ने बीजेपी पर हमला भी बोला। उन्होंने लिखा, ‘एक और एक ग्यारह, बीजेपी नौ दो ग्यारह’।

इससे पहले कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी ने कहा प्रियंका गांधी की राजनीति में एंट्री ने सत्तारूढ़ बीजेपी की परेशानियां बढ़ा दी हैं। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी के आने से बीजेपी परेशान हो गई है। उनकी टेंशन का अलार्म बजने लगा है।

हालांकि बीजेपी ने कांग्रेस के इन दावों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि प्रियंका के आने से बीजेपी की सेहत पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। इसके साथ ही बीजेपी ने कांग्रेस पर वंशवाद का आरोप भी लगाया।

जिनका नाम ‘गोधराकांड’ में आ चुका है उनके सामने मुझे अपनी ‘देशभक्ति’ सिद्द नहीं करनी : सिद्धू

बीजेपी के प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव ने कहा कि चुनाव से पहले कांग्रेस ‘प्रियंका कार्ड’ चला रही है। यह पार्टी परिवारवाद से उबर नहीं पाई है। हालांकि बीजेपी की ओर से कहा गया है कि प्रियंका का यूपी में कोई असर नहीं होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here