RBI गवर्नर के इस्तीफे पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपनी पहली प्रतिर्किया दी है। उन्होंने इसे सीधे सीधे आर्थिक आपातकाल बताते हुए कहा कि इस मामले पर हम राष्ट्रपति से मिलेंगे क्योंकि देश में आर्थिक स्थिरता नहीं है।

रिजर्व बैंक के गर्वनर का इस्तीफा देना देश के लिए चिंता की बात है। देश में आर्थिक आपातकाल शुरू हो चुका है।

उर्जित के इस्तीफे पर बोले संजय सिंह- पहले CBI और अब RBI प्रमुख का इस्तीफा, ये है मोदी का ‘आपातकाल’

दरअसल RBI गवर्नर उर्जित पटेल ने निजी कारण बताते हुए अपना इस्तीफा मोदी सरकार को फैक्स कर दिया है। मगर मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इसके पीछे की असल वजह सरकार और रिजर्व बैंक के बीच विवाद का मुद्दा है।

जिसमें कहा गया था कि मोदी सरकार ने रिजर्व बैंक से करीब 3 लाख करोड़ रुपए मांगें थे जिसे आरबीआई ने मानाने से इनकार कर दिया था।

केजरीवाल का बड़ा आरोप: RBI के 3 लाख करोड़ लूटना चाहते थे मोदी, उर्जित ने मना किया तो हटा दिए गए

बता दें कि उर्जित पटेल RBI गवर्नर तब बने थे जब मोदी सरकार ने नोटबंदी का फैसला लिया था।

नोटबंदी से ठीक 2 महीने पहले अगस्त, 2016 में उर्जित पटेल को रिजर्व बैंक का गवर्नर बनाने का ऐलान किया गया था। इससे पहले वो डिप्टी गवर्नर थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here